आधा है चंद्रमा Adha Hai Chandrama Song Lyrics In Hindi

 आधा है चंद्रमा Adha Hai Chandrama Song Lyrics In Hindi

आधा है चंद्रमा रात आधी
आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी
आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी

आधा है चंद्रमा…..

पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा
पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा
आधे छलके नयन, आधे छलके नयन
अभी पलकों में भी है बरसात आंधी

आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी
आधा है चंद्रमा

आस कब तक रहेगी अधूरी
प्यास होगी नहीं क्या ये पूरी
आस कब तक रहेगी अधूरी
प्यास होगी नहीं क्या ये पूरी

प्यासा प्यासा पवन, प्यासा प्यासा गगन
प्यासे तारो की भी है बारात आधी

आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी
आधा है चंद्रमा

सुर आधा है श्याम ने साधा
रहा राधा का प्यार भी आधा
सुर आधा है श्याम ने साधा
रहा राधा का प्यार भी आधा
नैन आधे खिले होंठ आधे हीले
रही मन मे मिलन की वो बात आधी

आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी
आधा है चंद्रमा

Post a Comment

0 Comments