ये देश है वीर जवानों का Yeh Desh Hai Veer Jawanon Ka Song Lyrics In Hindi

 ये देश है वीर जवानों का Yeh Desh Hai Veer Jawanon Ka Song Lyrics In Hindi

ओओ …

ये देश है वीर जवानों का
अलबेलों का, मस्तानों का
इस देश का यारों (होए)
इस देश का यारों क्या केहना
ये देश है दुनिया का गेहना

ओओ …

यहाँ चौड़ी छाती वीरों की
यहाँ भोली शक्लें हीरों की
यहाँ गाते हैं राँझे हाए
ओ यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में
मचती हैं धूमें बस्ती में

ओओ …

पेड़ो पे बहारें झूलों की
राहों में क़तारे फूलों की
यहाँ हँसता है सावन हाए
यहाँ हँसता है सावन बालों में
खिलती हैं कलियाँ गालों में

ओओ …

कहीं दंगल शोख़ जवानों के
कहीं करतब तीर-कमानों के
यहाँ नित-नित मेले हाए
यहाँ नित-नित मेले सजते हैं
नित ढोल और ताशे बजते हैं

ओओ …

दिलबर के लिए दिलदार हैं हम
दुश्मन के लिए तलवार हैं हम
मैदां में अगर हम…
मैदां में अगर हम डट जाऍं
मुश्किल है कि पीछे हट जाऍं

Post a Comment

0 Comments